बॉर्डर पार से हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़! विदेशी हथियारों की खेप सहित 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 07:01 PM (IST)

अमृतसर:  बॉर्डर पर हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी हथियारों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए हथियारों में 16 अवैध पिस्तौल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक एक्टिवा बरामद की है जोकि चोरी की बताई जा रही है। आरोपियों से कब्जे से 9mm ग्लॉक पिस्तौल, .30 बोर की मेड-इन चाइना पिस्तौल और कई देसी पिस्तौले बरामद की गई है।

वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह (19), हरदीप सिंह (18) और 2 नाबालिगों के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों के लिंक बॉर्डर पार तस्करों के साथ हैं। जांच दौरान सामने आया है कि सभी आरोपी बेरोजगार हैं और पाकिस्तान में बैठे तस्कर इन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाते थे। बॉर्डर पार तस्कर इन बेरोजगार युवाओं को थोड़े से पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और उनका भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News