लुधियाना में कपड़ा कारोबारी से लाखों की ठगी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 12:58 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : कपड़ा कारोबारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इंदिरा कॉलोनी, चंडीगढ़ रोड निवासी एक कपड़ा व्यवसायी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित कारोबारी प्रद्युम्न  ने सचिन यादव पर आरोप लगाया है कि उसने करीब 18 लाख 36 हजार 886 रुपये का कपड़ा खरीदने के बावजूद भुगतान नहीं किया और रकम हड़प ली।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। प्रद्युम्न कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं। आरोप है कि आरोपी सचिन यादव ने उनसे व्यापारिक समझौते के तहत भारी मात्रा में कपड़ा खरीदा था, लेकिन जब निर्धारित समय पर भुगतान न करने के चलते आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बार-बार कपड़े की राशि मांगने के बावजूद जब आरोपी ने 18,36,886 रुपये की कुल बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो मुझे ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सचिन यादव के खिलाफ विभिन्न  धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News