ठगी का अनोखा तरीका, मदद के नाम पर महिला को बनाया निशाना, मामला कर देगा हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:23 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर में आज दिनदहाड़े ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक गाड़ी में सवार होकर आए पांच व्यक्तियों ने एक महिला को अपनी चालाकी का शिकार बनाते हुए उससे सोने की अंगूठी, कपड़े और नकदी लेकर रफू-चक्कर हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे हाजीपुर की पावर कॉलोनी में घटी। यहां एक गाड़ी में सवार होकर आए 5 व्यक्तियों ने कॉलोनी में घोषणा की है कि वे एक अनाथ आश्रम से आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जरूरतमंद लड़कियों की शादी के लिए कपड़े और नकदी दान करें। इन 5 व्यक्तियों में से दो लोग कॉलोनी निवासी रमन बाला पत्नी नवदीप सिंह के घर के अंदर दाखिल हुए और मदद मांगी। 

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों ने रमन बाला को कोई नशीली चीज सुंघा दी, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाते हुए ठग उससे एक सोने की अंगूठी, एक सूट और 1100 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। नवदीप सिंह ने एस.एस.पी. होशियारपुर से मांग की है कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर इन ठगों की पहचान करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि इलाके में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News