डेटिंग ऐप बना लड़कियों ने ऐसे बनाया डॉक्टर दंपति को शिकार, मामला जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 03:56 PM (IST)

लुधियाना (राज): टेलीग्राम में डेटिंग ऐप बना कर दो लड़कियों ने डॉक्टर दंपति से करोड़ों रुपए ऐंठ लिए। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने डॉ. रेणूका गोयल की शिकायत पर सानवी और आन्नया के खिलाफ साजिश तहत धोखाधड़ी करने और आई.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

शिकायतकर्ता डाक्टर रेणूका गोयल ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी लड़कियों ने टेलीग्राम पर एक डेटिंग ऐप बनाया था। उसमें उन्हे एड किया था। इस दौरान आरोपी लड़कियों ने ग्रुप बनाकर बातें शुरू की। फिर मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे अलग-अलग समय में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। मगर आरोपियों ने ना मुनाफा दिया और ना रकम लौटाई। ऐसा कर आरोपियों ने उनसे ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News