Ludhiana में तलाक के नाम पर महिला से Fraud, हैरान करेगा मामला
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 10:20 AM (IST)
लुधियाना (राज): जिले में एक महिला को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए जालसाजों ने एक महिला को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। ताजा मामला धोखाधड़ी का है, जिसमें आरोपियों ने हरप्रीत कौर और अमरजीत सिंह के बीच आपसी राजीनामा और तलाक करवाने का सब्जबाग दिखाकर लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सुरिंदर कौर की शिकायत पर लंबी जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मनदीप सिंह, गुरमीत कौर और नूरप्रीत कौर है।
पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत उसे अपने झांसे में लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हरप्रीत और अमरजीत का आपसी समझौता करवाकर कानूनी तौर पर तलाक दिलवा देंगे। इस झांसे में आकर पीड़िता ने आरोपियों को कुल 10,37,590 रुपये की मोटी नकदी और 10 तोले सोने के गहने सौंप दिए। आरोपियों की नीयत में खोट इस कदर था कि उन्होंने न तो तलाक की प्रक्रिया पूरी करवाई और न ही लिए हुए पैसे और गहने वापस किए।
जब काफी समय बीत जाने के बाद भी काम नहीं हुआ और आरोपियों ने हाथ खड़े कर दिए, तब जाकर पीड़िता को अपनी गलती का अहसास हुआ। पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपियों की मिलीभगत सामने आई है, जिसके बाद उनके खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

