रेप का विरोध करने पर लड़की का किया ये हाल, मंजर सुन दहल जाएंगे आप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 12:39 PM (IST)

मोगा (अजाद): 12वीं कक्षा में पढ़ती एक लड़की को दोस्त द्वारा स्टेडियम में बुलाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा छात्रा की बेरहमी से मारपीट की गई और उसे स्टेडियम की सीढ़ियों से धक्का मारकर फैंक दिया। इस कारण उसके दोनों पांव की हड्डियां व जबड़ा टूट गया।

लड़की को गंभीर हालत में डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाना पड़ा जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहकम सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित लड़की के पिता ने कहा कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह ट्यूशन गई थी लेकिन शाम को घर वापस न आई तो उन्होंने उसकी तलाश की गई। इस दौरान उसे किसी ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी गोधेवाला स्टेडियम में गंभीर हालत में पड़ी है जिसके बाद वे वहां पहुंचे और लड़की को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया जो वहां उपचाराधीन है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर लुधियाना पहुंचे थे लेकिन लड़की बयान देने की हालत में नहीं थी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं लड़की के पिता ने कहा कि उसे पता लगा है कि उसकी बेटी को उसके दोस्त जतिन कंडा निवासी मोगा ने फोन कर गोधेवाला स्टेडियम बुलाया था जहां उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की द्वारा विरोध करने पर उसको स्टेडियम की सीढ़ियों से धक्का मार दिया। चौकी इंचार्ज थानेदार मोहकम सिंह ने बताया कि इस मामले में जतिन कंडा व उसके 2 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News