गैंगस्टर से खतरनाक आतंकवादी बने रिंदा पहले भी कर चुका है यह बड़ी वारदात

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 05:41 PM (IST)

नूरपुरबेदी (कुलदीप): महाराष्ट्र के निवासी हरविन्दर सिंह रिन्दा जिसने अपराध की दुनिया में गैंगस्टर बन कर पहले महाराष्ट्र में वारदातें की। इसके बाद इसकी दोस्ती पंजाब के खतरनाक गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबे के साथ पड़ गई थी। पंजाब में अनेकों वारदातें करने के बाद इसकी अलग पहचान बन गई। दिलप्रीत बाबे के साथ मिल कर रिन्दा हर रोज पंजाब अंदर नई वारदातों को अंजाम देने लग पड़ा जिसके अंतर्गत तारीख 17-4-2017 को ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव ब्रह्मण माजरा में आधी रात के बाद घर में घुस कर देसराज मल्ल का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था।

देसराज मल्ल के लड़के के बयानों पर नूरपुरबेदी पुलिस ने दिलप्रीत बाबे के साथ-साथ हरविन्दर रिन्दा पर भी 302 का केस दर्ज किया गया था। चाहे कि बाकी मामलों में दिलप्रीत बाबा इस केस में भी कोर्ट की तरफ से दोषी बन कर जेल अंदर है परंतु लाख कोशिशों के बावजूद भी रिन्दा पंजाब पुलिस हाथ नहीं चढ़ा था। चर्चा है कि गैंगस्टर से कथित खतरनाक आतंकवादी बना रिन्दा आजकल विरोधी देश पाकिस्तान की शरण ले कर बैठा पंजाब का माहौल खराब करने में भूमिका निभा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News