पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात Gangster हथियार सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 08:32 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) एस.ए.एस. नगर ने शुक्रवार को एक कुख्यात अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए गैंग  के सदस्य के कब्जे से 5 कारतूस सहित एक 30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव नौरंग के लेली निवासी राहुल उर्फ आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने फिरोजपुर के गांव बाबरे आजम शाह के सुख उर्फ सुभाष के रूप में पहचाने गए उसके करीबी सहयोगी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है एवं दोनों ही अपराधी दोहरे हत्या, हत्या के प्रयास और आर्मस एक्ट सहित कई जघन्य अपराधों के लिए आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

ए.आई.जी. अश्वनी कपूर ने  कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि आरोपी राहुल और सुख जोकि जमानत  पर बाहर हैं, विरोधी गिरोहों के  सदस्यों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।  सूचना मिलने के बाद एस.एस.ओ.सी. मोहाली की टीम ने आरोपी राहुल उर्फ आकाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की, जबकि उसका साथी सुख मौके से भागने में सफल रहा। ए.आई.जी. ने कहा कि फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News