अमेरिका बैठे खतरनाक गैंगस्टर का गुर्गा हथियारों के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 05:18 PM (IST)

खन्ना (विपन बीजा): खन्ना पुलिस ने अमेरिका बैठे गैंगस्टर लवजीत कंग के एक साथी को गिरफ्तार किया। उससे तीन अवैध हथियार मिले हैं। गैंगस्टर से 32 बोर के 3 पिस्टल के साथ मैगजीन भी बरामद हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर मनप्रीत सिंह फाजिल्का का रहने वाला है और अमेरिका बैठे गैंगस्टर मनी कंग के साथियों को हथियार मुहैया करवाता था। उक्त के खिलाफ दिल्ली और राजस्थान में भी हथियार सप्लाई करने के मामले दर्ज हैं।  

एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने बताया कि एस.पी (आई) डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने अमेरिका में बैठे गैंगस्टर लवजीत सिंह कंग के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इस मॉड्यूल के 6 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित काबू किया गया था। एक सदस्य कमलजीत सिंह कैम ने पूछताछ के दौरान माना था कि मनप्रीत सिंह मनी लवजीत कंग के संपर्क में है और देर रात 2 बजे से सुबह के 5 बजे के बीच एक्टिव रहकर अवैध हथियार सप्लाई करता है। इसके बाद मनप्रीत मनी को मामले में नामजद कर उसे 3 अवैध हथियारों सहित काबू किया गया।

एस.एस.पी. ने बताया कि मनप्रीत मनी के खिलाफ राजस्थान के जिला जयपुर के थाना रींगस और दिल्ली के थाना जनकपुरी में भी अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले दर्ज हैं। खन्ना पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 अवैध हथियार, 16 मैगजीन और 3 जिंदा रौंद बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी लवजीत सिंह कंग के खिलाफ बनती अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News