कुख्यात Gangster जिंदी पंजाब से गिरफ्तार! डेढ़ साल से चल रहा था भगौड़ा

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 10:28 AM (IST)

लुधियानाःलुधियाना में सी. आई.ए. स्टाफ को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लंबे समय से भगोड़े गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ ​​जिंदी को गिरफ्तार कर लिया गया। आई.पी.एस. तुषार की टीम ने गैंगस्टर को जालंधर देहाती फिल्लौर के पास से गिरफ्तार किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।  

फिलहाल जिंदी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि गैंगस्टर जिंदीकांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर आजाद चुनाव लड़ चुका है। इसके अलावा 9 महीने पहले जिंदी ने की सी.आई. ए. के स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, वह कई मामलों में भगोड़ा था। उसके कई राजनीतिक दलों से संबंध भी बताए जा रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News