शादी से इंकार करने पर हथियारों के बल पर लड़की को किया kidnap, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 05:14 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा,परमजीत): युवती से शादी करवाने की नीयत से उसके घर में घुसकर हथियारों के बल पर अगवा करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला शांति नगर का है।पुलिस को दिए बयानों में लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी ब्यूटी पार्लर का काम करती है। उसने बताया कि सनम निवासी गांव शेरखां उनकी बेटी से शादी करना चाहता है लेकिन सनम की बुरी आदतों के कारण उन्हें यह शादी मंजूर नहीं है। 

उसने आरोप लगाए कि 13 सितंबर की रात सनम अपने दोस्तों गुरजीत, लाडी, रवि और हंस को साथ लेकर हथियारों से लैस हो उनके घर में घुस आया और हथियारों के बल पर  जबरदस्ती उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। ए.एस.आई. ने बताया कि बयानों के आधार पर पांचों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News