नाबालिगा को डरा-धमका कर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 05:58 PM (IST)

मलोट (गोयल): 15 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को घर के बाहर से जबरदस्ती उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के पास दर्ज कराए बयानों में उक्त लड़की ने बताया कि जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी तब उसको एक नौजवान जबरदस्ती अपने मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर ले गया। उस समय घर में कोई नहीं था।

लड़की ने बताया कि उक्त नौजवान ने डरा-धमक कर सारी रात उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन उसको घर छोड़कर फरार हो गए। बाद में लड़की ने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके अगली जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News