लड़की के परिजनों ने आशिक को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 05:03 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): पुलिस थाना सदर गुरदासपुर के साथ सबंधित गांव तुंग में एक लड़के और लड़की दरमियान चल रहे प्रेम संबंधों कारण लड़की के भाइयों और अन्य रिश्तेदारों की तरफ से अपनी लड़की के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त लड़का बीती रात इस लड़की को मिलने के लिए उसके घर गया था जहां लड़की के परिवारिक सदस्यों ने उस पर हमला कर दिया। जब कि लड़के वाले यह दोष लगा रहे हैं कि उनका लड़का इस लड़की को मिलने के लिए नहीं गया था बल्कि एक साजिश के अंतर्गत लड़की के परिवारिक मैंबर लड़के को बाइपास गुरदासपुर से काबू करके अपने घर ले गए थे। जहां उन्होनें ने रात का इंतजार करके उसका कत्ल कर दिया। 

जानें पूरा मामला
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर गुरदासपुर के प्रमुख मक्खण सिंह और ए. एस. आई कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए जिन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया लाश कब्जे में ले ली। थाना प्रमुख मक्खण सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गांव तुंग के यूसफ मसीह उर्फ लक्की पुत्र कमल मसीह की इसी गांव की रहने वाली मनप्रीत नाम की लड़की के साथ प्रेम सबन्ध थे और यह दोनों पड़ोसी थे। कुछ समय पहले यह दोनों घर से फरार हो गए थे। परन्तु बाद में इनको वापस घर ला कर लोगों ने समझौता करवा दिया था। परन्तु गत रात 11 बजे के करीब यूसफ मसीह लड़की के घर गया था जिसका लड़की के भाइयों और चाचे के अलावा मां को पता लगने पर उन्होंने यूसफ मसीह को काबू करके उस पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

रात को उतारा मौत के घाट
इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई विक्टर मसीह के बयानों पर लड़की मनप्रीत और उसके भाई काका और प्रीत के अलावा मां चमक और देबा नाम के चाचे के खिलाफ धारा 302, 120- बीज, 148, 149 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में अपने भाई की लाश का पोस्टमार्टम करवाने आए विक्टर मसीह ने बताया कि जब उसका भाई और उक्त लड़की घर से भाग गए थे तो उनके वापस आने के बाद पंचायत ने उसे कुछ महीने गांव के बाहर रहने के लिए कहा था जिस कारण वह बीते कल एक घर में काम करके वापस जा रहा था कि बाइपास नजदीक से उसे लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने सूचना रख कर उठा लिया और रात के समय उसे मार दिया। उन्होंने पुलिस के पास से मांग की कि उन को इन्साफ दिलाया जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News