Gold-Silver Rate: सोमवार को सोना चढ़ा या उतरा? देखें आज का नया भाव

punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 11:31 AM (IST)

जालंधरः सोना-खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए रेट जारी हो गए है। दरअसल, सोमवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार  24 कैरट सोने की कीमत 126,400 दर्ज की गई है जबकि शनिवार को 24 कैरट सोना 127,000 रिकार्ड हुआ हैं। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 117,550 है । बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 123,240 दर्ज की गई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,069.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,079.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,044.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 49.85 डॉलर के भाव पर खुले। 

पिछला क्लोजिंग प्राइस 49.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 49.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News