शनिवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, खरीदने से पहले यहां देखें

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 01:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,500 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,52,990 रुपये दर्ज की गई है।

वहीं चांदी के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। आज चांदी की कीमत 2,73,900 रुपये तक पहुंच गई है। सराफा बाजार में कीमतों में आए इस बदलाव पर कारोबारियों और निवेशकों की नजर बनी हुई है।

बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक सोना बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। जंग के माहौल और उड़ानों में बाधा के कारण दुबई में सोना भारी डिस्काउंट पर बिक रहा है। सप्लाई चेन प्रभावित होने से कई ट्रेडर्स लंदन के ग्लोबल बेंचमार्क के मुकाबले करीब 30 डॉलर प्रति औंस तक की छूट देने को मजबूर हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News