Gold-Silver Rate: सोना-चांदी सस्ता, मंगलवार के नए रेट जारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 03:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क: मंगलवार को सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,54,500 रुपए रह गई है, जो सोमवार को 1,56,000 रुपए थी।

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,43,690 रुप पर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,45,080 रुपए थी। चांदी के दामों में भी कमी आई है। मंगलवार को चांदी 2,47,900 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई, जो सोमवार को 2,52,800 रुपए थी। कीमतों में आई इस गिरावट से बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में भाव गिरावट आई है। Comex पर सोना आज 4,697.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,693.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,689.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।  Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.46 डॉलर के भाव पर खुले। खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 74.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News