चांदी खरीदने का मौका! बुधवार को गिरे दाम, जारी हुए सोना-चांदी के Latest Rate

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 11:27 AM (IST)

पंजाब डेस्कः चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, जालंधर सराफा एसोसिएशन ने बुधवार को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। नई कीमतों के अनुसार चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 164,500 जबकि 22 कैरेट की 152,990 रिकार्ड की गई है। चांदी आज 279,700 तक पहुंच गई है, जो मंगलवार को 281,500 थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। COMEX पर सोना आज 5,194 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,242.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक सोना 22.50 डॉलर की गिरावट के साथ करीब 5,219.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इस साल अब तक सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर भी छुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News