दिवंगत पंजाबी गायक Sidhu MooseWala के फैंस के लिए अच्छी खबर

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2024 - 01:15 PM (IST)

पंजाब डेस्कः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सिद्धू की हत्या के बाद आज यानी 2 फरवरी  को उसका छठा गाना DRIPPY रिलीज हो गया है। सिद्धू के फैंस द्वारा DRIPPY को काफी सराहा जा रहा है।   

आपको बता दें कि  गाना रिलीज होने के 1 घंटे बाद करीब 4.63 लाख लोगों द्वारा इसे लाइक किया गया जबकि करीब 9.73 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा इसे देखा गया। इससे पहले चोरनी, SYL, वॉच आउट, मेरा नाम और वार रिलीज हुआ था। वॉच आउट 31 मिलियन, चोरनी 62 मिलिन, मेरा नाम 71 मिलियन, और वार 54 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News