माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 3 दिन के बाद आई ये खुशखबरी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 10:50 AM (IST)

पंजाब डेस्कः माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, खराब मौसम की एडवाइजरी के चलते एहतियातन 3 दिनों के लिए स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा बुधवार की सुबह 6 बजे से बहाल होगी। 

उक्त जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा अपने ऑफिशियल ट्वीट अकाऊंट पर दी गई। बोर्ड प्रशासन ने कहा कि बुधवार सुबह 6 बजे से यात्रा पंजीकरण आर.एफ.आई.डी. को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद से श्रद्धालु आर.पी.आई.डी. कार्ड लेकर अपनी यात्रा शुरू करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News