Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्टाफ 24 घंटे सक्रिय, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 08:00 AM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार सरकारी स्टॉफ कीमती मानवीय जान और संपत्ति की रक्षा करने के लिए राज्य में मूसलाधार बारिश कारण पैदा हुई स्थिति में सुधार के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। लोगों के स्वास्थ्य को मुख्य रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रियता के साथ काम कर रही है। इस समय 316 रैपिड रिस्पांस टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही है और 189 मैडीकल कैंप लगा कर मरीजों को मुफ्त दवाएं दी जा रही है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिए निर्देशों अनुसार 26, 191 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में कुल 148 राहत कैंप चल रहे है, जिन में 3731 लोग ठहरे हुए है। प्रवक्ता ने बताया कि 15 जिलों के 1414 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। इस समय बाढ़ से प्रभावित 15 जिलों में तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होश्यारपुर, रूपनगर, पटियाला, मोगा, लुधियाना, मोहाली, एस.बी.एस.नगर, फाजिल्का, जालंधर, कपूरथला और संगरूर शामिल है। 

राजस्व विभाग की तरफ से अलग- अलग जिलों से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार राज्य में बाढ़ कारण कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 अभी भी लापता है।  उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्राई फूड के पैकेट बांटे जा रहे है और रूपनगर में 21, 025, पटियाला में 59, 000, एस.ए.एस. नगर में 3600, एस. बी. एस. नगर में 5700 और फतेहगढ़ साहिब में 2200 से अधिक पैकेट बांटे जा चुके है। पशुधन के बीमारियों से बचाव के लिए पशु पालन विभाग की तरफ से 4285 पशुओं का टीकाकरण किया गया है जबकि अब तक 2874 पशुओं का इलाज किया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News