Punjab: शहर में जमीनी विवाद ने लिखा खूनी रूप, सारा मोहल्ला हो गया इकट्ठा और...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 29, 2025 - 01:55 PM (IST)

गुरदासपुर (गुरप्रीत): जिले के गांव भुंबली में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे 85 वर्षीय बुजुर्ग चंचल सिंह और उनके बेटे नरिंदर सिंह पर उनके ही रिश्तेदारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बुजुर्ग चंचल सिंह की इतनी बुरी हालत कर दी कि वे बोलने की हालत में भी नहीं हैं।

PunjabKesari

घायल चंचल सिंह और उनके बेटे नरिंदर सिंह को पहले भैणी मियां खां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है। घटना थाना तिब्बड़ क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पुलिस ने इस मामले में चंचल सिंह के दो भाइयों — बलविंदर सिंह और जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह के बेटे राजविंदर सिंह और जसवंत सिंह की पत्नी सुखबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित नरिंदर सिंह (निवासी भुंबली, फिलहाल न्यू जनरेशन एक्सटेंशन अपार्टमेंट, ज़ीरकपुर, एस.ए.एस. नगर) ने बताया कि उनकी जमीन अपने चाचा बलविंदर सिंह के साथ साझा है, जिसे भजन सिंह निवासी लोधीपुर को ठेके पर खेती के लिए दी गई थी।

बीते दिन वह अपने पिता के साथ जमीन की निशानदेही के लिए गए थे, तभी उनके चाचा बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, उनके बेटे राजिंदरबीर सिंह और चाची सुखबीर कौर ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। नरिंदर सिंह ने अपने रिश्तेदार बलजीत सिंह को फोन कर मदद मांगी, जिन्होंने वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गुरदासपुर रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika