हैकरों का कारनामा, महिला का ई-मेल Account हैक कर उड़ाए दस्तावेज
punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 07:19 PM (IST)

लुधियाना: जिले में एक कारोबारी महिला का मेल अकाऊंट हैक करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की ई-मेल अकाऊंट को हैक करके उसकी निजी जानकारी व दस्तावेज को हासिल करने के बाद गलत इस्तेमाल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस में थाना दुगरी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह निवासी गुरु नानक नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शिकायतकर्ता जसप्रीक कौर के बयानों पर केस दर्ज किया है। महिला ने बताया की आरोपी ने उसकी आई.डी. हैक करके उसकी निजी जानकारियों व दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया है। पुलिस अधिकारियों का कहने है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here