Gurdaspur: कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भयानक टक्कर, 2 घायल

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 11:28 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भयानक टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के जेल रोड पर हल्का दीनानगर के गांव अबुलखैर गुरुद्वारे के सामने एक वर्ना कार और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए वहीं वर्ना कार के दोनों एयरबैग खुल गए।

आमने-सामने की भयानक टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के आसपास के लोगों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायल युवक गांव अबुलखैर के रहने वाले हैं, जबकि कार ड्राइवर हादसे के बाद कार छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News