Jalandhar: फाटक पार करते समय महिला के साथ हुआ दिल दहला देने वाला हादसा!

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 06:59 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के अड्डा होशियारपुर फाटक पर एक महिला के साथ दर्दनाक रेल दुर्घटना हो गई। फाटक के पास मौजूद लोगों का कहना है कि फाटक बंद था जिसके बाद भी महिला रेल पटरियों पर चलने लगी। आस-पास मौजूद सभी लोगों ने महिला को आवाज़ दी लेकिन महिला ने नहीं सुना जिसके बाद महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कट गए लेकिन महिला की जान बच गई।

घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति का कहना है कि इस महिला को सुनाई नहीं देता है क्योंकि जिस समय घटना हुई सभी लोगों ने महिला को आवाज़ें दी लेकिन महिला को कुछ सुनाई नहीं दिया और घटना के बाद भी जब महिला से बात करने की कोशिश की गई तो यह महिला कुछ बात नहीं कर पाई। उक्त महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद एंबुलेंस को कॉल करके महिला को अस्पताल भेजा गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News