दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रेन से कट कर टुकड़े-टुकड़े हुआ नौजवान

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 12:59 PM (IST)

जालंधर: जालंधर-खोजेवाला रेल सेक्शन पर देर रात डी.ए.वी. कॉलेज हॉल्ट से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. के ए.एस.आई. ललित कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस के मुताबिक हादसे में नौजवान के दोनों पैर कट गए। रात के अंधेरे में शव के टुकड़ों को ढूंढ कर इकट्ठा किया गया।

ए.एस.आई. ललित कुमार ने बताया कि मौके से काफी खोजबीन के बाद भी मृतक का एक पैर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 26 साल लगती है। उसकी तरफ से कोई भी आई.डी. प्रूफ नहीं मिला। पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News