पंजाब में तेज रफ्तार बस का कहर, महिला की दर्दनाक मौ+त

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 02:40 PM (IST)

तरनतारन (रमन): तरनतारन में एक बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, तरनतारन और अमृतसर रोड के बीच एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। जब लोग घायलों को अस्पताल ला रहे थे तो रास्ते में एक महिला हरजिंदर कौर ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि महिला हरजिंदर कौर पैलेस में मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करती थी। इस बीच, पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News