हिमाचल पुलिस की जालंधर में दबिश, 3 युवक गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 10:49 PM (IST)

जालंधऱ : जालंधर में आज हिमाचल पुलिस की दबिश के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस ने जालंधर में दबिश दी है तथा जालंधर के तीन युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल हिमाचल पुलिस को जानकारी मिली थी कि चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवक जालंधर के हैं जिसके बाद आज हिमाचल पुलिस ने जालंधर में छापेमारी कर तीन युवकों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

चिंतपूर्णी पुलिस का कहना है कि उक्त तीनों युवकों ने ही नारे लिखे थे। घटना के बाद तीनों युवक एक होटल में भी रात को कमरा लेकर ठहरे थे। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26) व अरजिंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप मे हुई है। बता दें कि आरोपियों ने कुछ दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News