गृह मंत्रालय ने पंजाबी लोगों के काली सूची से हटाए 312 नाम, अब परिवार सहित आ सकेंगे भारत

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 12:03 PM (IST)

जालंधर। केंद्र सरकार ने देश के विरुद्ध साजिश रचने वाले विदेश में बैठे पंजाबी लोगों की काली सूची में दर्ज 314 में से 312 नाम हटा दिए है। अब इस सूची में केवल दो ही लोगों के नाम रह गए हैं। इस सूची में ज्यादातर नाम उस समय के हैं जब पंजाब में आतंकवाद चरम पर था।  

जानकारी के मुताबिक इस सूची में से पंजाब से संबंधित 274 नाम जुलाई माह में ही हटा दिए गए थे। जिसके बाद 40 लोगों के नाम ही इस सूची में रह गए थे। हाल ही में इनमें से भी 38 लोगों के नामों को इस सूची से हटा दिया गया है। अब केवल इमें दो ही नाम बाकी रहे गए हैं। जिन्हें केंद्रीय गृहमंत्रालय सार्वजनिक नहीं करता है।  काली सूची में शामिल व्यक्ति के परिजनों को भी भारत आने की इजाजत नहीं थी। केंद्र सरकार ने इस नियम में भी छूट दे दी है। अब काली सूची में शामिल लोगों के परिजन भारत आ सकते हैं। 

काली सूची
इस तरह की एक सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय बनाता था और एक सूची विभिन्न देशों के दूतावास भी बनाते हैं । केंद्र सरकार की काली सूची में 314 नाम थे, जबकि दूतावासों के लिस्ट काफी लंबी होती है। इस लिस्ट में उन लोगों को भी शामिल कर लिया जाता था, जिन्होंने विदेश में कोई गड़बड़ी की होती थी। इसके अलावा देश के विरुद्ध साजिश रचने या देश विरोधी गतिविधियां करने वाले विदेश में बैठे लोगों के नाम काली सूची में शामिल होते हैं। इस लिस्ट में शामिल लोगों को देश में आने की इजाजत नहीं होती है। केंद्र सरकार समय-समय पर इस सूची को रिव्यू करती रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Suraj Thakur

Recommended News

Related News