घर में दाखिल होकर महिला के साथ अश्लील हरकतें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 06:42 PM (IST)

तरनतारन(रमन) : थाना हरिके पत्तन पुलिस ने घर में दाखिल होकर एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने पर 1 आरोपी खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तारी से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसका पति, ससुर और सास खेतों में धान लगाने लिए गए थे और वह घर में अकेली थी। इस दौरान उनके घर में गांव का एक युवक दाखिल हुआ, जिसने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।

जब उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News