पत्नी के अपने आशिक के पास जाने से परेशान पति का खौफनाक कदम

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 05:58 PM (IST)

लुधियाना (राज): पत्नी के अपने आशिक के पास आने से परेशान पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि गांव खेड़ा का रहने वाला है। सूचना के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर कमलजीत कौर और उसके आशिक लवप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

जानकारी देते गुरमुख सिंह ने बताया कि चार साल पहले उसके बेटे हरप्रीत सिंह की शादी बरनाला की रहने वाली कमलजीत कौर के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके बेटे को पता चला कि उसकी पत्नी के लवप्रीत सिंह नाम के युवक के साथ नाजायज संबंध थे। वह फिर भी चुप रहा। कुछ दिनों पहले उसकी बहू ने मायके जाने के लिए कहा तो उसका बेटा अपनी पत्नी को बस अड्डे छोड़ आया था। लेकिन कमलजीत कौर मायके जाने की बजाए अपने आशिक लवप्रीत सिंह के घर जाकर रहने लग गई थी। इस बात से उसका बेटा हरप्रीत सिंह काफी परेशान हो गया था। इसी परेशानी के चलते उसके बेटे हरप्रीत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News