अवैध बॉटलिंग फैक्टरी मामला: शीतल के भाई राजन अंगुराल ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 12:27 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में धोगड़ी रोड पर पकड़ी गई अवैध शराब फैक्टरी में पुलिस की सख्त कार्रवाही के बाद मामले में गिरफ्तार राजन अंगुराल के सरेंडर की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 2 बजे राजन अंगुराल ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिन ही इस मामले में कोर्ट की तरफ से सभी आरोपियों की जमानत अर्जी को रद्द कर दिया गया था।

दरअसल, जालंधर में अवैध तौर पर शराब तैयार करने की एक फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने रेड की थी। धोगढ़ी रोड स्थित इस फैक्ट्री में अवैध तौर पर बिना परमिट के शराब तैयार करने की तैयारी चल रही थी। चंडीगढ़ से आई आबकारी टीम ने जालंधर टीम के साथ मिलकर फैक्ट्री में रेड थी। जब रेड की गई थी तो भाजपा के नेताओं के नाम सामने आए थे जो अवैध शराब बॉटलिंग का काम कर रहे थे। मामले में पुलिस ने शीतल अंगुराल, राजन अंगुराल व सन्नी अंगुराल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जो भाजपा के करीबी बताएं जाते है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News