शहर में पुलिस की Raid, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था यह अवैध कारोबार, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 11:04 PM (IST)

अमृतसर (संजीव) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू स्थित अपने स्मोक एंड बीयर रैस्टोरैंट में ग्राहकों को बिना लाइसैंस अवैध रूप से हुक्का पिलाने के मामले में थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने छापामारी कर रैस्टोरैंट मालिक अमित धवन व ब्लाइंड टाइगर के मालिक नितिश के विरुद्ध केस दर्ज कर नितिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 हुक्के भी रिकवर किए हैं।

इसी तरह एक अन्य छापामारी के दौरान पुलिस ने डी ब्लॉक स्थित वाइब कलचर के मैनेजर नरेश कुमार व हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक हुक्का बरामद किया है जबकि रैस्टोरैंट का मालिक साहिल कालिया पुलिस के हाथ नहीं लगा। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor