पंजाब के इस जिले में लापता हुए बच्चों को लेकर RTI में अहम खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 02:13 PM (IST)

बठिंडा: जब भी कोई बच्चा लापता होता है तो बच्चे के माता-पिता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। जब बच्चा गुम हो जाता है तो बच्चे के साथ कोई अनहोनी या कोई अप्रिय घटना होने का डर मन को सताने लगता है या फिर बच्चे के अपहरण जैसे विचार भी मन में आने लगते हैं। बठिंडा जिले में पिछले 15 साल में 634 बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें से पुलिस को 595 बच्चे मिल गए हैं, लेकिन 36 ऐसे बच्चे हैं, जो पुलिस रिकॉर्ड में अभी भी गायब हैं। इस बात का खुलासा आर.टी.आई. कार्यकर्ता संजीव गोयल द्वारा आर.टी.आई. के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में 28 बच्चे लापता हुए थे, जिनमें से 26 बच्चे मिल गए थे और 2 बच्चों के शव बरामद हुए थे। इसके अलावा 2015 में 51 और 2017 में 75 बच्चे लापता हुए थे लेकिन इनका पता चल गया था। इसके बाद 2016 और 2019 में 66 बच्चे लापता हुए थे। वर्ष 2016 में लापता हुए 66 बच्चों का पता लग गया था जबकि 2019 में लापता हुए 66 बच्चों में से केवल 63 का ही पता चला। वर्ष 2018 में लापता हुए 50 बच्चों में से 48 बच्चों का पता लगा लिया गया था और 1 बच्चे का शव मिला था जबकि 1 बच्चे का पता नहीं चल सका। वर्ष 2020 में 55 में से 5 बच्चे अभी भी लापता हैं। 2021 में 79 बच्चे लापता हुए थे, जिनमें से अधिकतर बच्चे अज्ञात हैं।

पिछले साल के आंकड़े हैरानीजनक हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए बठिंडा प्रशासन और पुलिस आदि को जल्द से जल्द लापता बच्चों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि उस साल के आंकड़ों के मुताबिक लापता बच्चों में से 33 फीसदी भी बच्चों का पता नहीं लग पाया है। लापता बच्चों की जानकारी सभी जिले के प्रमुख अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पंजाब के सभी जिलों और पड़ोसी राज्यों के जिलों के वरिष्ठ पुलिस कप्तानों को भेजी जाती है। लापता बच्चों के सभी रिकॉर्ड जिला क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, बठिंडा को भेजे जाते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News