2024 में नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के पुन प्रधानमंत्री : डॉ विजय सोनकर शास्त्री

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 11:19 PM (IST)

पंजाब डेस्क, गुप्ता : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बनारस के पूर्व सांसद डा विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि विपक्ष चाहे जितना भी जोर लगा लें पंरतु 2024 में नरेन्द्र मोदी ही पुन देश के प्रधानमंत्री बनेगें। वे आज यहां पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कपूर के निवास स्थान पर पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस सम्पूर्ण देश में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को देश के लोग पूरी तरह से ठुकरा चुके है।

कोई भी विपक्षी दल कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करने व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानने को तैयार नही है। ऐसे में विपक्षी दलो का कोई सशक्त गठबंधन नही बन पा रहा, लगभग सभी विपक्षी दल जनता की नजरो में गिर चुके है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश के लोगो में ही नही विदेशो में भी लोगो के सिर चढकर बोल रही है। उनके शासनकाल में भारत ने जहां उल्लेखनीय प्रगति की है वहीं विदेशो में भी भारत का नाम उचा हुआ है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कपूर ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार बुरी तरह से फेल साबित हुई है। भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश सिर उठा रही अलगावादी ताकतो को छूट देना अथवा उनकी गतिविधियों को लगातार नजरअंदाज करते रहना भारी पड सकता है। मुख्यमंत्री प्रदेश मेंं कानून व्यवस्था की हालत सुधरने की बाते करके प्रदेश के लोगो की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे है।

खालिस्तान को लेकर वारिस पंजाब के संगठन के प्रमुख अमृतपाल ने मोगा में जो कुछ भी कहा है वह प्रदेश सरकार व पुलिस के लिए सीधी चुनौती है, सरकार को यह देखना चाहिए कि पंजाब का माहौल किसी भी कीमत पर खराब न हो। पंजाब की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब है जिसे सुधारने के लिए बडे निवेश की जरूरत है।

इसके लिए कानून व्यवस्था का बेहतर होना आवश्यक है। पंजाब को उन्नति के मार्ग पर केवल भाजपा ही चला सकती है। इस अवसर पर डा विजय सोनकर शास्त्री का पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कपूर, विजय दानव, तीर्थ तनेजा, रोहित सोनकर, रमाकांत, कुलविन्द्र सिंह, रीटा गुप्ता, दिनेश अगिहौत्री ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित भी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News