Indian Railway: पिछले 3 महीनों से रद्द चल रही Trains हुई बहाल, List जारी
punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 11:46 AM (IST)
जालंधर (गुलशन): रेलवे विभाग द्वारा कोहरे के मौसम में फिरोजपुर मंडल में चलने वाली करीब एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को 3 महीने के लिए रद्द कर दिया गया था। दिसंबर 2023 से रद्द चल रही पैसेंजर ट्रेनों को अब बहाल किया जा रहा है। इनमें से कुछ ट्रेनें 1 और कुछ 2 मार्च को रैगुलर चलनी शुरू हो जाएंगी। पैसेंजर ट्रेनों के बहाल होने से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः अहम खबर: Train Ticket हुई सस्ती, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत
इन ट्रेनों को किया गया बहाल
ट्रेन संख्या कहां से कहां तक
01) 06967 जालंधर - फिरोजपुर
02) 06964 फिरोजपुर - जालंधर
03) 06994 फाजिल्का - कोटकपूरा
04) 06991 कोटकपूरा - फाजिल्का
05) 06958 जालंधर सिटी - होशियारपुर
06) 06959 होशियारपुर- जालंधर सिटी
07) 06921 अमृतसर - डेरा बाबा नानक
08) 06922 डेरा बाबा नानक - अमृतसर
09) 06995 बठिंडा - फाजिल्का
10) 06996 फाजिल्का - बठिंडा
11) 06937 अमृतसर - पठानकोट
12) 06934 पठानकोट - अमृतसर