भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने घुसपैठिया किया ढेर
punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 01:28 PM (IST)
तरनतारन/फिरोजपुर(कुमार): थाना खालड़ा के करनैल सिंह वाला के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई। वह भारतीय इलाके में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही बी.एस.एफ. को हलचल महसूस हुई उन्होंने तुरंत फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी ढेर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद बी.एस.एफ. ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।
मिली ताजा जानकारी के अनुसार फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। इस बात की पुष्टि करते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर कम डी.आई.जी. ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर की पी.ओ.पी. के एस वाला के एरिया में ड्यूटी पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखी। जब उन्होंने एक व्यक्ति को पाकिस्तान फेंसिंग के पास भारतीय सीमा की ओर बढ़ता देखा तो जवानों ने उसे ललकारा। पाक नागरिक द्वारा न रुकने पर तथा भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही जवानों ने उस पर फायरिंग की और उसे मार गिराया। उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. की ओर से उस एरिया की सर्च की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here