BSF द्वारा मार गिराए घुसपैठिए की हुई पहचान, Pak रेंजर्स ने की यह मांग
punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 03:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारतीय बार्डर पर दाखिल हुए घुसपैठिए की पहचान हो गई है। जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. द्वारा मार गिराए गए घुसपैठिए की पाकिस्तान ने पहचान की है और पाक रेंजर्स ने बी.एस.एफ. से मृतक क शव देने की भी मांग की गई है। पाक रेंजर्स का कहना है कि शव को वह परिवारिक मैंबरो के हवाले करेंगे।
बी.एस.एफ. द्वारा मारे गए घुसपैठिए की पहचान एम.डी. इद्रीश निवासी नारोवाल जिले के गांव दाऊद पाकिस्तान के रूप में हुई है। पाक रेंजर्स द्वारा 2 दिन बाद पहचान होने के बाद घुसपैठिए का शव मांगा जा रहा है। घुसपैठिया पंप गन के साथ बार्डर पर दाखिल हुआ था।
आपको बता दें सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामदास इलाके में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया था कि घुसपैठिया 3 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे भारतीय बार्डर में घुसने की कोशिश कर रह था और पाकिस्तानी घुसपैठिया हथियारबंद था। बी.एस.एफ. ने बी.ओ.पी. चन्ना के पास उसे ढेर किया है। मृतक घुसपैठिए से बी.एस.एफ. को एक पंप गन और 5 राऊंड 12 बोर बरामद हुआ था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here