जग्गा मजीठिया ने विरोधियों पार्टियों पर साधे राजनीतिक निशाने

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 01:10 PM (IST)

अमृतसर (गुरिन्दर सागर): मजीठा विधानसभा हलके से कांग्रेसी आगू जगविन्दर पाल सिंह जग्गा मजीठिया ने आज प्रैस कान्फ्रेंस द्वारा विरोधी पार्टी पर राजनीतिक निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में कांग्रेस पार्टी की हवा चल रही है। राज्यों का हर बशिन्दा कांग्रेस पार्टी को एक और मौका देना चाहता है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अकाली दल के साथ मिलीभगत थी। इसी कारण बरगाड़ी, बहबलकलां अध्याय और नशों के कारोबारियों खिलाफ कोई कार्यवाही उन्होंने नहीं की जिस कारण हाईकमान ने उनको न सिर्फ सी.एम. की कुर्सी से उतारा बल्कि कांग्रेस पार्टी में से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया।

यह भी पढ़ेंः स्कूल वैन व ट्रैक्टर ट्राली की हुई टक्कर, एक बच्चे की मौत
 
जग्गा मजीठिया ने कहा कि बरगाड़ी और बहबलकलां अध्याय के दोषों में घिरा हुआ शिरोमणि अकाली दल किस मुंह के साथ कांग्रेस पार्टी पर इल्जाम लगा सकता है। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. शिरोमणि अकाली दल के आदेशों पर काम करती है इसलिए श्री हरिमन्दर साहिब में हुई बेअदबी की कोशिश के लिए भी एस.जी.पी.सी. और शिरोमणि अकाली दल ही जिम्मेदार है। जग्गा मजीठिया ने कहा कि 3 खेती कानून रद्द होने के बाद भी किसान बी.जे.पी. को क्षमा नहीं करेंगे क्योंकि करीब डेढ़ साल किसान आंदोलन चला। इस दौरान सवा 700 किसान शहादत डाल गया। उनकी कीमती जानों का मूल बी.जे.पी. कभी नहीं मोड़ सकती। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News