ADGP का जेल दौरा, स्थानीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाखुश जेल मंत्रालय!

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 01:57 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): महानगर की ताजपुर रोड जेल में लगातार हो रही मोबाइलों व नशे की रिकवरी के बीच अचानक ए.डी.जी.पी. जेल अरुणपाल सिंह ने दौरा किया। हालांकि यह दौरा काफी गुप्त रखा गया और मीडिया को भी इसकी भनक न लगने दी गई। सूत्रों के अनुसार  बाद दोपहर ए.डी.जी.पी. अपने अधिकारियों के साथ पहुंचे। बैरकों और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। ए.डी.जी.पी. के अचानक इस दौरे को मीडिया को दूर रखने की एक खास वजह यह भी मानी जा रही है, कि ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा।

स्थानीय अधिकारी मीडिया के निशाने पर है, जिस वजह से तीखे सवालों से बचने के लिए भी ए.डी.जी.पी. के दौरे को गुप्त रखा गया। सूत्रों अनुसार बार बार नशा और मोबाइल मिलने से मोटे वेतन लेने वाले स्थानीय जेल अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ रही है, जिसके चलते मीडिया से दूरी रखी हुई है। लेकिन सूत्र इशारा कर रहे हैं कि उच्चअधिकारी स्थानीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली से काफी हद तक नाखुश हैं। दूसरी ओर चर्चा छिड़ी है कि जब लापरवाही के मामलों में पंजाब भर की जेलों में तबादले हो रहे हैं, तो लुधियाना जेल में फिर किस बात की मजबूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News