Jalandhar: देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, दोनों टांगें टूटीं
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 10:54 PM (IST)
जालंधर : जालंधर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई है। यह घटना शहर के व्यस्त इलाके गुरु नानक मिशन चौक के पास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में पीड़ित की दोनों टांगें बुरी तरह टूट गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर लगते ही व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और दर्द से तड़पने लगा। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन चालक को घेर लिया और पकड़ लिया, जिससे वह मौके से फरार नहीं हो सका। फिलहाल घायल की प

