AAP को लग सकता है बड़ा झटका, जालंधर से पूर्व विधायक की भाजपा में जाने की तैयारी

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 12:20 AM (IST)

जालंधर  : जालंधर में AAP को बड़ा झटका लगने जा रहा है। जानकारी के अनुसार अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जालंधर से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल जगबीर बराड़ पार्टी से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते वह बहुत आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 

जगबीर बराड़ ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़कर उप चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। ज्वाइनिंग के बाद आप द्वारा बराड़ को कोई प्रमुख ओहदा नहीं दिया गया था। राज्य में अकाली दल की सरकार के दौरान जगबीर सिंह बराड़ जालंधक कैंट हलके से विधायक थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News