Jalandhar:  जंग का मैदान बना थाना भार्गव कैंप,  दो पक्षों में आपस में भीषण टकराव

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 07:36 PM (IST)

जालंधर : महानगर के अधीन पड़ते भार्गव कैंप थाने के अंदर दो पक्षों में आपस में मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में हुआ, जिससे थाने के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर मुक्केबाजी होने लगी।

थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को काबू में किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को लगातार मुक्के मारते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

जब इस मामले को लेकर मीडिया कर्मियों ने पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी बनती कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News