Jalandhar: भोले-भाले लोगों के साथ बड़ा धोखा, Agent के दफ्तर बाहर हंगामा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 03:15 PM (IST)

जालंधर: शहर के जालंधर इलाके में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जपनूर ट्रैवल के मालिक सतनाम और अशोक ने कनाडा भेजने का झांसा देकर लोगों से कुल 45 लाख रुपये ठग लिए।

ठगी का शिकार हुए लोग और किसान संगठन आज ठगे गए व्यक्तियों के साथ मिलकर जालंधर एजेंट के ऑफिस के बाहर धरना देने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और सरकार से कार्रवाई करने की मांग की और सवाल उठाया कि आखिर कब तक भोले-भाले लोगों के साथ इस तरह की ठगी होती रहेगी। धरने में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News