Jalandhar GymKhana Election के परिणाम घोषित, जानें किसने मारी बाजी

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 11:15 PM (IST)

जालंधर: जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में अमित कुकरेजा ने सचिव (Hony. Secretary) पद पर 1720 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। ज्वाइंट सैक्रेटरी का पद हरप्रीत सिंह गोल्डी ने जीता है। वहीं धीरज सेठ ने वाइस प्रेसिडेंट का पद 486 वोटों से जीता हैं। सौरभ खुल्लर ने कैशियर पद पर बाजी मारी। उन्होंने 507 वोटों से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी गई। क्लब से जुड़े सदस्यों में भी चुनाव परिणाम को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Executive Members:

* विपिन जांजी
* शालिनी कालरा
* शालीन जोशी
* नितिन बहल
* मोहिंदर सिंह
* एम. बी. बाली
* जुबिन शांगारी
* विन्नी शर्मा धवन
* अतुल तलवार ने बाजी मारी है

बता दें कि पिछले कई दिनों से जिमखाना चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज थीं तथा चुनावों को लेकर सभी में काफी उत्साह था। वहीं आज चुनाव संपन्न होने के बाद फिलहाल चुनावी माहौल शांत हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News