Jalandhar : गैस लीक होने पर जानें क्या बने हालात, देखें मौके की तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 03:38 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान कई लोगों के बहोश होने की सूचना है। हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई है। इस गैस का आंखों व नाक पर बहुत ज्यादा असर हो रहा है। 

jalandhar news,  gas leakage

आपको बता दें कि बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया (NH3) गैस लीक हुई है। इसका इस्तेमाल खाद बनाने के लिए और बर्फ बनाने के कारखाने में ठंडा करने वाले पदार्थ के रूप में किया जाता है। अमोनिया नुकसानदायक नहीं होती है पर जब अधिक मात्रा में यह सूंघ ली जाए तो जान तक जा सकती है।

jalandhar gas leak

हवा में अमोनिया की मात्रा बढ़ने पर घुटन का एहसास होने लगता है। इससे त्वचा में खारिश, गले, नाक और सांस की नली में जलन हो सकती है और व्यक्ति बेहोश हो सकता है।  

PunjabKesari

गैस रिसाव के कारण कई लोग बेहोश भी हो गए हैं, जिन्हें मौके पर ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। गैस रिसाव के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आंखों में जलन होने लगी। वहीं, मौके पर गैस लीक होने वाले इलाके को भी आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

jalandhar police

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News