जालंधर: देर रात नौजवान को मारी गोली, अज्ञात लोगों ने करवाया दाखिल, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 12:27 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के अशोक नगर में देर रात उस समय माहौल गरमा गया जब यहाँ के रहने वाले नितिन नाम के नौजवान को गोली मार दी गई। इस दौरान नितिन गंभीर रूप में जख्मी हो गया। पुलिस आधिकारियों ने बताया कि नितिन को निजी अस्पताल में अज्ञात लोगों की तरफ से दाख़िल करवाया गया और जो लोग उसे अस्पताल में लेकर आए थे, उन्होंने ही डाक्टर को बताया कि नितिन को गोली लगी है।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारी भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्कैन करने के बाद गोली लगने की पुष्टि की जाएगी और फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही। पुलिस की तरफ से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है कि आख़िर कौन से लोग नितिन को छोड़ कर गए हैं।

PunjabKesari

वही घायल नितिन के पिता ने बताया कि नितिन मुंबई और गोवा के होटल में वर्कर है और कोरोना के कारण जालंधर अपने घर में रहने आया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News