Jalandhar: आज शाम 5 बजे से बंद हो जाएंगी ये दुकानें, जारी हुए आदेश

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 11:18 AM (IST)

पंजाब डेस्कः जालंधर उपचुनाव के लिए आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा।  इसके मद्देनजर जालंधर के सभी शराब के ठेके 8 जुलाई शाम 5 बजे से बंद हो जाएंगे। 

हालांकि इसको लेकर जालंधर के सभी ठेकों को सूचित कर दिया गया है, जो भी इन आदेशों की उल्लंघना करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार शम जाएगा।

बता दें कि लोकसभा चुनावों के बाद पंजाब में उप चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। जालंधर वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव होने जा रहे है, जिन्हें लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा जोर लगाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News