जालंधर में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट बना मुसीबत, खोद डाला शहर का मेन चौक, राहगीर परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 12:28 PM (IST)

जालंधर (कुंदन): सुबह-सुबह जालंधर वासी परेशानी में घिर गए हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर के प्रमुख फुटबॉल चौक में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के चलते दिन के समय में ही चौक को खोद दिया गया। इस कारण वाहन चालक भारी परेशानी में है और ट्रैफिक जाम भी लग रहा है। बता दें कि फुटबॉल चौक शहर के प्रमुख चौक में से हैं जहां रोजाना भारी संख्या में लोग गुजरते हैं। दिन के समय यहां सड़क खोदने के कारण लोगों को सुबह के समय अपने दफ्तरों और स्कूलों में जाने के लिए भी परेशानी आई।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News