Jalandhar में बीच सड़क युवक से मारपीट, बीच सड़क घसीटा, जबरदस्त हंगामा

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 07:12 PM (IST)

जालंधर (कुंदन, पंकज) : जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और खूब हंगामा देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि पकड़े गए युवक ने पहले उनका रेहड़ा और एक्टिवा चोरी की थी, जिसके चलते उन्होंने उसे पहचान कर पकड़ लिया।

जैसे ही लोगों को युवक के इलाके में घूमने की जानकारी मिली, उन्होंने उसे घेर लिया। इसके बाद मौके पर शोर-शराबा शुरू हो गया और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। भीड़ द्वारा पकड़े गए युवक से जब चोरी को लेकर सवाल किए गए, तो उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए सभी आरोपों से इनकार कर दिया। युवक का कहना है कि उसने किसी भी तरह की चोरी नहीं की है और उसे झूठा फंसाया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि यह वही व्यक्ति है, जिसने पहले उनके रेहड़े और एक्टिवा को चोरी किया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया और फिलहाल मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News