Jalandhar: NIT कॉलेज से अभी-अभी आई बड़ी खबर, प्रोफेसर के बेटे ने..

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 02:21 PM (IST)

जालंधर (सुनील): थाना मकसूदां के अधीन आते एन आई टी कॉलेज में प्रोफेसर के बेटे ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक रजत पुत्र राजकुमार पाटियाला की एक अकादमी में पड़ता था। 

अकादमी से रजत के पिता को फोन आया कि रजत जिद बहुत कर रहा है। इसी कारण एन आई टी में प्रोफेसर उसे अपने पास एन.आई.टी. में ले आए। पुलिस मुताबिक रजत की डिप्रेशन की मेडिसिन चल रही थी। रजत ने शुक्रवार को एन आई टी की इमारत 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रख दिया है तथा पुलिस जांच कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News